Khabrix

Directions Website

Khabrix Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Khabrix, Noida.

Khabrix | खबर सबसे पहले 📰
📍 हर खबर, हर अपडेट, आपके साथ
⚡ तेज़ • निष्पक्ष • भरोसेमंद
🔎 खबर वही, जो मायने रखती है
📲 जुड़िए और रहिए हर अपडेट से आगे

Khabrix — खबरों का नया अंदाज़।

05/10/2026

05/10/2026





एलन मस्क ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर सवाल उठाए थे।उन्होंने कहा कि कागजी वोट से चुनाव ज्यादा सुरक्षित हो सकता है।भारत में E...
05/10/2026

एलन मस्क ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा कि कागजी वोट से चुनाव ज्यादा सुरक्षित हो सकता है।
भारत में EVM इंटरनेट से जुड़ी नहीं होती है और VVPAT की सुविधा भी है।
इसलिए वायरल पोस्ट में लिखे बयान को मस्क का शब्दशः बयान नहीं माना जा सकता।

04/10/2026

कुशीनगर से सामने आया एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक बातचीत और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छुट्टी के बाद शिक्षिका को स्कूल में रुकने को कहा था। इसी दौरान प्रबंधक ने महिला से आपत्तिजनक संबंध बनाने की बात कही, जिसका शिक्षिका ने विरोध किया। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और महिला शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी प्रबंधक दिनेश राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75, 115 (2) और 351 (3) के तहत कार्रवाई की गई है। इस घटना ने कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

#आजकीखबर #ताज़ाखबर #कुशीनगर #उत्तरप्रदेश

04/10/2026

उत्तर प्रदेश में 4.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने DBT के जरिए यह राशि विद्यार्थियों के खातों में भेजी और कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और किताबों के लिए करें।

इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने छात्रों से मजाकिया अंदाज में कहा कि स्कॉलरशिप के पैसे को गुटखा-चार्ट पर बर्बाद मत कर देना, बल्कि इसका इस्तेमाल पढ़ाई में करना। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।




भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लि...
03/10/2026

भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार (1 अक्टूबर) को बड़ा हादसा हो गया. पिकनिक पर गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौ...
02/10/2026

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार (1 अक्टूबर) को बड़ा हादसा हो गया. पिकनिक पर गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई. ये हादसा दिवेआगर समुद्र तट पर हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया है.

स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन ने एशियन गेम्स में अपने करियर का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने महिलाओं की 75 किलो...
02/10/2026

स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन ने एशियन गेम्स में अपने करियर का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने महिलाओं की 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराया.

02/10/2026

🚨 “नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ और खूब पैसा कमाओ!”

लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के कथित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है।

🎥 पूरा मामला जानने के लिए Reel देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।

02/10/2026

बहराइच के एक होटल में युवक-युवती के शव मिले। दोनों 22 सितंबर से यानि 9 दिनों से कैलाश होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे। होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी..

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabrix posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share