Govt ITI Araria

Directions Website

Govt ITI Araria A leading Technical institute in Araria (Raniganj) Bihar for providing skill training.

International yoga Day🍀🪴
21/06/2026

International yoga Day🍀🪴

Farewell 2026 in Dainik Jagran news paperDate -20.06.2026
20/06/2026

Farewell 2026 in Dainik Jagran
news paper
Date -20.06.2026

✨ विदाई समारोह 2026 ✨🎓Farewell for 2024-26,2025-26 Batch राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया में आयोजित विदाई समार...
19/06/2026

✨ विदाई समारोह 2026 ✨🎓
Farewell for 2024-26,2025-26 Batch

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया में आयोजित विदाई समारोह 2026 की कुछ यादगार झलकियाँ।

यह दिन केवल विदाई का नहीं, बल्कि उन सुनहरे पलों को संजोने का था जो हमने साथ बिताए। आप सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएँ।

"राहें नई होंगी, मंज़िलें नई होंगी, पर साथ बिताए ये पल हमेशा याद रहेंगे।"

Congratulations...🎉 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया के लिए गौरव का क्षण! 🎉हमें अत्यंत हर्ष है कि हमारे प्रशिक्...
14/06/2026

Congratulations...
🎉 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया के लिए गौरव का क्षण! 🎉

हमें अत्यंत हर्ष है कि हमारे प्रशिक्षार्थियों ने CITS 2026 में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत, लगन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। 🌟

"कुशल आज, सशक्त कल।"

🎓 विदाई समारोह 2026 – हार्दिक आमंत्रण 🎓प्रिय प्रशिक्षार्थियों एवं सम्मानित अतिथिगण,आप सभी को यह जानकर हर्ष होगा कि राजकी...
14/06/2026

🎓 विदाई समारोह 2026 – हार्दिक आमंत्रण 🎓

प्रिय प्रशिक्षार्थियों एवं सम्मानित अतिथिगण,

आप सभी को यह जानकर हर्ष होगा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया (रानीगंज) द्वारा सत्र 2024-26 एवं 2025-26 के प्रशिक्षार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह (Farewell Party 2026) का आयोजन किया जा रहा है।

📅 दिनांक: 19 जून 2026, 09.00पूर्वाह्न
📍 स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया (रानीगंज)
🎓 सत्र: 2024-26 एवं 2025-26

यह अवसर उन यादगार पलों को संजोने, उपलब्धियों का उत्सव मनाने तथा अपने प्रिय साथियों और शिक्षकों के साथ बिताए गए सुनहरे क्षणों को साझा करने का है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया

"कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम" दिनांक 06/06/2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया मे...
08/06/2026

"कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम"

दिनांक 06/06/2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री राजीव कुमार द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना न केवल स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देती है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करती है।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षकगण, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने योजना के उद्देश्यों और इसके सामाजिक एवं आर्थिक महत्व पर चर्चा की।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया

🌱 "एक पेड़ माँ के नाम, एक संकल्प धरती के नाम" 🌱विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझने और पर्य...
05/06/2026

🌱 "एक पेड़ माँ के नाम, एक संकल्प धरती के नाम" 🌱

विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, हरित वन और जैव विविधता हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को रोकने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस क्रम में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अररिया के प्रांगण में नोडल प्राचार्य श्री रमाशंकर पासवान के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

आइए, इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि—
✅ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे।
✅ प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे।
✅ जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करेंगे।
✅ स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

"प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा है।"

🌍 विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌿

—राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया (रानीगंज)

30/05/2026
सभी इच्छुक उत्तीर्ण एवं वर्तमान अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26 मई 2026 को आयोजित होने वाले कैंपस प्लेसमे...
23/05/2026

सभी इच्छुक उत्तीर्ण एवं वर्तमान अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26 मई 2026 को आयोजित होने वाले कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने हेतु नीचे दिए गए Google Form को अनिवार्य रूप से भरें।

📌 Google Form Link: https://forms.gle/7yttXNFQ4tbgad9x9

⏳ *Google form भरने की अंतिम तिथि: 25 मई 2026*

⏳ *प्लेसमेंट की तिथि: 26 मई 2026 (मंगलवार )*

सभी अभ्यर्थी समय सीमा के अंदर फॉर्म भरना सुनिश्चित करें, ताकि प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया (रानीगंज)

Address

Mandar Hill

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt ITI Araria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share