15/02/2018
वेदा आर्क इंस्टिट्यूट (PMKVY सेंटर) लखनऊ में कल रोज़गार मेला
जानकीपुरम विस्तार लखनऊ में फरवरी १६ एवं १७ को रोज़गार मेला का आयोजन हो रहा है. कौशल विकास के सहयोग से कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट कौंसिल इस मेला का आयोजन करेगा. इसमें एक दर्जन से अधिक कंपनियां शिरकत करेंगी एवं सैकड़ों युवाओं को रोज़गार मिलेगा.रोज़गार मेले का आयोजन शनिवार सुबह १० बजे से शाम 5 बजे तक होगा. इस रोज़गार मेले में कोई भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है. खासतौर पर इस मेले का आयोजन कौशल विकास के छात्रों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. छात्रों को अपने बायोडाटा एवं फोटोज के साथ साक्षात्कार देना होगा. मेले के दुसरे दिन यानि रविवार को सभी सफल युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जायेंगे.
ये रहेगी कंपनियां
सृजन चैरिटी, बीके इंजीनियरिंग, वेद आर्क इंस्टिट्यूट , बुद्धा इंजीनियरिंग प्र. लिमिटेड , वेदा सलूशन , वेदा आर्क प्रोफेशनल्स प्र. लिमिटेड इत्यादि.