RSETI Kanpur Nagar

RSETI Kanpur Nagar Rural Self Employment Training Institute is running in each district of India under the aegis of Ministry of Rural Development Govt.

of India for promotion of Self Employment.

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम – आरसेटी  कानपुर नगर*आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बडौदा स्वरोजगार विकास ...
10/03/2026

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम – आरसेटी कानपुर नगर*
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मारियानी चौबेपुर कानपुर नगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एकल समिति कानपुर डिवीजन कौशल से सरिता प्रहलादिक जी और गीता जी NABARD से डीडीएम राहुल यादव जी जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय जी जिला सहकारी बैंक कानपुर नगर से जीएम विशाखा गौतम जी शाखा प्रबंधक यूको बैंक चौबेपुर कानपुर नगर से शैली कश्यप जी और संस्थान के निदेशक श्री मती शिवांगी जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, स्वरोजगार अपनाने तथा विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में RSETI की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षार्थियों एवं महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और कार्यक्रम को अत्यंत उत्साह एवं प्रेरणा के साथ मनाया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया ग़या संस्थान की निदेशक महोदया द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम के बारे में बताया जो के (गिव टू गेन ) है जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार कौशल ज्ञान न्याय व वित्तीय समावेशन के माध्यम से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनाना होता है साथ ही बताया कि महिलाएं ना केवल रीढ़ की हड्डी है बल्कि वे आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो कर प्रगति कर रही है और कार्यक्रम का समापन DDM NABARD राहुल यादव सर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया साथ ही महिलाओं के उत्थान पर नाबार्ड की भूमिका पर प्रकाश डाला
और अंत में सभी अतिथियों ने संस्थान में आयोजित आरसेटी बाज़ार का भ्रमण किया और सभी सफल उद्यमियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में अधिक सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाए दीं

गणतंत्र दिवस समारोह – आरसेटी कानपुर नगर आज दिनांक 26 जनवरी 2026  को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बैंक ऑफ बडौदा आरसेटी का...
27/01/2026

गणतंत्र दिवस समारोह – आरसेटी कानपुर नगर
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बैंक ऑफ बडौदा आरसेटी कानपुर नगर के परिसर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।संस्थान कि निदेशक श्रीमति शिवांगी जायसवाल जी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति अपनी एकता एवं निष्ठा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आरसेटी के संकाय रीना यादव जी, विशाल कमल जी एवं कार्यालय सहायक रश्मि यादव जी और अभिषेक यादव जी उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता कर समारोह की शोभा बढ़ाई।
सभी उपस्थितजनों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह का समापन देशभक्ति नारों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

“*ग्रामीण संस्कृति स्वालंबन एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित सरस आजीविका मेला 2026*”कानपुर नगर के मोतीझील पार्क के  लॉन नं...
05/01/2026

“*ग्रामीण संस्कृति स्वालंबन एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित सरस आजीविका मेला 2026*”

कानपुर नगर के मोतीझील पार्क के लॉन नंबर 2 में आयोजिक उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन के तहत तीन दिवसीय (4/01/2026 से 6/01/2026) सरस मेला का आयोजन किया। इस मेले का शुभारम विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीष महाना जी, मा. राज्य मंत्री ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश श्रीमति विजयलक्ष्म गौतम वा कानपुर लोकसभा सांसद श्री रमेश अवस्थी जी ,गोविंद नगर विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी , कल्याणपुर विधान सभा श्रीमति नीलिमा कटियार जी ,श्री महेश त्रिवेदी जी व अन्य अतिथि गढ़ के द्वारा किया गया

जिसमें बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (RSETI) ने बढ़ चढ़ के भाग लिया । इस मेले का मुख्य उद्देश्य जितनी भी हमारी समूह की महिलाएं है उनके स्वयं के रोजगार को सामने लाना है जिससे कि वो महिलाएं खुद कुछ कर सके और अपने घर का पालन पोषण कर सके।

इस मेले में संस्थान (RSETI) से प्रशिक्षित समूह की महिलाओं ने अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों कि प्रदर्शनी के रूप में सरस मेले में भाग लिया। मेले में आए हुए सभी उच्च अधिकारियों ने संस्थान (RSETI) से प्राप्त प्रशिक्षार्थियों के उत्पादन की सराहना की तथा उज्जवल भविष्य की कामना की और अधिक प्रगति करने की शुभकामनाएं दीं।

इस मेले में आए हुए लोगों ने भी बढ़ चढ़ के भाग लिया और महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीददारी की ।
इस मेले में भाग लेने के लिए मुख्य रूप से संस्थान की डायरेक्टर श्रीमति शिवांगी जायसवाल व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

आज दिनांक 21/09/2025 को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मरियानी कानपुर नगर में अंतराष्ट्रीय शांति दिवस का प्रोग्राम मनाया...
21/09/2025

आज दिनांक 21/09/2025 को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मरियानी कानपुर नगर में अंतराष्ट्रीय शांति दिवस का प्रोग्राम मनाया गया जिसमें संस्थान में चल रहे रिफ़्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग लिया इस प्रोग्राम में अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता श्री प्रेम रावत जी ने संबोधित किया एवं यूथ पीस फाउंडेशन की टीम के द्वारा मेटल हेल्थ व पीस एजुएकेशन के बारे में भी बताया ।

15/08/2025
आज दिनांक 13-08-2025 को  बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मरियानी चौबेपुर कानपुर नगर (आरसेटी) में एसडीआर सर श्री रश्मेंद्र...
14/08/2025

आज दिनांक 13-08-2025 को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मरियानी चौबेपुर कानपुर नगर (आरसेटी) में एसडीआर सर श्री रश्मेंद्र कुमार सक्सेना सर की विजिट हुई, जिसमें सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक श्री मती शिवांगी जायसवाल जी ने एसडीआर सर का स्वागत किया। एसडीआर सर ने 3 नॉन सेटल प्रशिक्षणार्थियों से मिलकर ये जानने का प्रयास किया कि उनके कार्य प्रारम्भ ना करने में क्या समस्याएं आ रही हैं, तथा उन्हें हल करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया, साथ ही उनकी काउंसलिंग के साथ-साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया । एसडीआर सर ने सेटल प्रशिक्षणार्थियों से मुलाक़ात कर के उनको बधाई दी एंव उनका उत्साहवर्धन भी किया । अवसर पर संस्थान में चल रहे जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर के प्रशिक्षार्थियों से भी बातें कहीं ओर उनका उत्साहवर्धन भी किया इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य श्री मती रीना यादव, श्री विशाल कमल ऑफिस असिस्टेंट मिस रश्मि यादव जी श्री अभिषेक यादव जी व अन्य सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे

कल दिनांक 04-08-2025  बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मरियानी चौबेपुर कानपुर नगर में  ग्रेडिंग ऑफिसर श्री चन्द्र शेखर सुम...
05/08/2025

कल दिनांक 04-08-2025 बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मरियानी चौबेपुर कानपुर नगर में ग्रेडिंग ऑफिसर श्री चन्द्र शेखर सुमन सर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024_25 की ग्रेडिंग की गई ।संस्थान की निदेशक श्री मती शिवांगी जायसवाल जी ने ग्रेडिंग ऑफिसर सर का श्री राम की प्रतिमा देकर स्वागत किया

कल दिनांक 04-08-2025  बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मरियानी चौबेपुर कानपुर नगर में  ग्रेडिंग ऑफिसर श्री चन्द्र शेखर सुम...
05/08/2025

कल दिनांक 04-08-2025 बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मरियानी चौबेपुर कानपुर नगर में ग्रेडिंग ऑफिसर श्री चन्द्र शेखर सुमन सर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024_25 की ग्रेडिंग की गई । सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक श्री मती शिवांगी जायसवाल जी ने ग्रेडिंग ऑफिसर सर का संस्थान में स्वागत किया । फिर ग्रेडिंग ऑफिसर सर द्वारा आरसेटीआई परिसर का भ्रमण किया गया। ग्रेडिंग ऑफिसर सर ने वर्तमान समय में संस्थान में चल रहे जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच के कैंडिडेट से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। ग्रेडिंग ऑफिसर सर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के समस्त कार्य प्रणाली का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण को संतोषजनक देख कर ग्रेडिंग ऑफिसर सर द्वारा आरसेटीआई कानपुर नगर को AA ग्रेड प्रदान किया गया। इस अवसर पर एलडीएम श्रीं आदित्य चंद्रा सर संस्थान के निदेशक श्री मती शिवांगी जायसवाल संस्थान के संकाय सदस्य श्री मती रीना यादव जी, श्री विशाल कमल जी ऑफिस असिस्टेंट मिस रश्मि यादव जी, श्री अभिषेक यादव जी उपस्थित रहे।

*बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान कानपुर नगर में आयोजित हुआ  एलुमनी मीट*  दिनांक 25 जुलाई 2025 को बड़ौदा स्वरोजगार विकास स...
25/07/2025

*बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान कानपुर नगर में आयोजित हुआ एलुमनी मीट*

दिनांक 25 जुलाई 2025 को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (RSETI) कानपुर नगर में पूर्व प्रशिक्षार्थियों (Alumni) का एक विशेष एलुमनी मीट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 15 सफल उद्यमियों ने भाग लिया, जिन्होंने RSETI से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की राह को मजबूती से चुना और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल पेश की।
इस अवसर संस्थान की निदेशक शिवांगी जयसवाल , संकाय रीना यादव , विशाल कमल , कार्यालय सहायक रश्मी यादव,अभिषेक यादव,उपस्थित रहे उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में प्रशिक्षार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (CMYUY) के अंतर्गत मिलने वाली लोन सुविधा, पात्रता एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जो नवोदित उद्यमियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
साथ ही संस्थान की निदेशक शिवांगी जयसवाल जी ने सभी पूर्व प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि RSETI केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर उद्यमी बनने तक निरंतर मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी एलुमनी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार RSETI का प्रशिक्षण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। यह समारोह न केवल उन्हें एक साझा मंच प्रदान करने का प्रयास था, बल्कि उनकी सफलता को सम्मानित कर स्वरोजगार की भावना को और भी सशक्त बनाना इसका मुख्य उद्देश्य रहा।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक जलपान व आपसी संवाद के साथ किया गया।

17/07/2025

Address

Vill/Mariyani , Post/Chaubepur
Kanpur
209203

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5:30pm

Telephone

+918601875600

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RSETI Kanpur Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RSETI Kanpur Nagar:

Share