10/06/2026
#जयपुर, 8 जून 2026। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन) भर्ती-2022 के लिए जारी शुद्धि पत्र संख्या 16/2024-25 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। आयोग के अनुसार कृषि विभाग से प्राप्त नवीन अभिमत के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। अब कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन) पदों का वर्गवार वर्गीकरण 28 जनवरी 2022 को जारी मूल विज्ञापन के अनुसार ही यथावत रहेगा। इससे पूर्व 18 दिसंबर 2024 को विभाग की संशोधित अर्थना के आधार पर वर्गीकरण में बदलाव किया गया था। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
District Collector & Magistrate - Karauli