13/05/2026
🌹🌹भारतीय भाषा समर कैंप🌹🌹
हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में आज दिनांक 13 मई 2026 को विभागीय निर्देश अनुसार भारतीय भाषा समर कैंप के प्रथम दिन प्रधानाचार्य श्री रविंद्र कुमार शर्मा ने छात्रों को समर कैंप के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। विद्यालय के संस्कृत आचार्य श्री अवनीश भटनागर ने छात्रों को हिंदी वर्णमाला एवं श्री प्रेमपाल सिंह ने ब्रजभाषा का उचित प्रयोग सिखाया। विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एम एस त्यागी ने छात्रों को मूल अभिवादन, हस्ताक्षर करना तथा दैनिक उपयोग के सरल वाक्य सिखाए। कैंप में विद्यालय के 125 छात्रों ने प्रतिभाग किया।