14/06/2026
✅आधुनिक सॉफ्टवेयर एवं "एक बगिया मां के नाम परियोजना" के सफल क्रियान्वयन हेतु तकनीकी अमले का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न।
✅प्लानर, सीपरी और युक्तधारा सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग से तैयार होगा वैज्ञानिक ग्राम पंचायत प्लान।
✅01 से 09 जून तक चले इस महा-अभियान में प्रदेश भर के 1,746 तकनीकी विशेषज्ञों ने लिया प्रशिक्षण।
✅आगामी मानसून में रोपे जाने वाले पौधों की शत-प्रतिशत उत्तरजीविता (Survival) सुनिश्चित करने का संकल्प।
---
भोपाल, 10 जून 2026: मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा वीबी जी राम जी अधिनियम अंतर्गत ग्रामीण विकास को नई वैज्ञानिक दिशा देने तथा आगामी मानसून सत्र में सघन पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृहद 01 दिवसीय तकनीकी क्षमता वर्धन (Capacity Building) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज प्रशिक्षण केंद्र (RRD&PRTC), बरखेड़ी कला, भोपाल में दिनांक 01 जून से 09 जून 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रदेश के सभी 52 जिलों के तकनीकी अमले ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान जीआईएस और अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से बनेगा पंचायत प्लान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि आगामी मानसून सत्र में प्रदेश की ग्राम पंचायतों का विकास पूरी तरह वैज्ञानिक और जीआईएस (GIS) आधारित पद्धति से किया जाएगा। इसके लिए विभाग के तकनीकी अमले को 'प्लानर' (Planner), 'सीपरी' (SEEPRT) और 'युक्तधारा' (Yuktdhara) सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है। इन सॉफ्टवेयरों की मदद से भूमि और जल संरक्षण के कार्यों के साथ-साथ विकास योजनाओं की जियो-टैगिंग और सटीक मैपिंग की जा सकेगी, जिससे ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी।
▶️ "एक बगिया मां के नाम परियोजना" पर विशेष फोकस इस वर्ष शासन की महत्वाकांक्षी योजना "एक बगिया मां के नाम परियोजना" के अंतर्गत बड़े पैमाने पर फलोद्यान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान सहायक यंत्रियों और उपयंत्रियों को पौधों के उचित रख-रखाव, सुरक्षा, गैप फिलिंग और दीर्घकालिक प्रबंधन के गुर सिखाए गए। विषय विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि इस बात पर विशेष जोर दिया जाये कि केवल पौधरोपण करना काफी नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर रोपे गए पौधों की शत-प्रतिशत उत्तरजीविता (Survival Rate) सुनिश्चित की जाए।
▶️आंकड़ों में प्रशिक्षण अभियान इस 07 दिवसीय प्रशिक्षण महा-अभियान के लिए प्रदेश भर से कुल 2,176 तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी नामांकित किए गए थे, जिसमें से 1,746 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से उपस्थित होकर तकनीकी कौशल सीखा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से मनरेगा के उपयंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (R.E.S.) के उपयंत्री, सहायक यंत्री तथा सीनियर डाटा मैनेजर (SDM) शामिल रहे, जिन्हें आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक डिमॉन्स्ट्रेशन दिया गया।
▶️इस प्रशिक्षण के बाद अब यह तकनीकी अमला अपने-अपने जिलों में जाकर धरातल पर वैज्ञानिक पंचायत प्लान लागू करने का कार्य शुरू करेगा, जिससे मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्रांति के साथ-साथ सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा।
~मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल
CM Madhya Pradesh | Prahlad Singh Patel | BJP RADHA SINGH | Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh | Jansampark Madhya Pradesh | Transform Rural India | Pradan