Rohit Sahasi

Rohit Sahasi Advocate

वंदनीय आउटर सिराज की देवतुल्य जनता आपका हार्दिक आभार🙏🙏🙏🙏नतमस्तक हूँ, कृतज्ञ हूँ! आउटर सिराज की देवतुल्य जनता के चरणों मे...
01/06/2026

वंदनीय आउटर सिराज की देवतुल्य जनता आपका हार्दिक आभार🙏🙏🙏🙏
नतमस्तक हूँ, कृतज्ञ हूँ! आउटर सिराज की देवतुल्य जनता के चरणों में एडवोकेट रोहित साहसी का सादर प्रणाम व अनंत आभार! 🙏🚩
"शब्द कम हैं, भाव असीम हैं… आउटर सिराज की वंदनीय जनता का यह स्नेह मेरी अमूल्य धरोहर है।"

आउटर सिराज की देवतुल्य, सम्माननीय एवं वंदनीय जनता जनार्दन को मेरा सादर प्रणाम!

इस चुनावी समर और जनसंपर्क अभियान के दौरान आउटर सिराज के कोने-कोने से, हर गाँव और हर घर से जो अभूतपूर्व स्नेह, अटूट विश्वास, निस्वार्थ सहयोग और दिव्य आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ है, उसे शब्दों में बयां कर पाना मेरे लिए असंभव है। जनता का यह जन-सैलून मेरे लिए सिर्फ़ समर्थन नहीं, बल्कि मेरे जीवन की सबसे अमूल्य और पवित्र पूंजी है।

🔥 इस अपार समर्थन ने दी है 'मिशन रघुपुर' को नई ऊर्जा:
आप सभी के इस ऐतिहासिक और प्रचंड समर्थन ने मुझे जनसेवा, पूर्ण समर्पण और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के पथ पर और अधिक मज़बूती, दृढ़ता व निडरता से आगे बढ़ने की अदम्य प्रेरणा दी है। यह लड़ाई अब सिर्फ़ एक चुनाव की नहीं, बल्कि आउटर सिराज के अस्तित्व, स्वाभिमान और सुनहरे भविष्य के निर्माण की है।

🌸 कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार:
पूजनीय माताओं-बहनों को: जिनके वात्सल्य और तिलक ने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया।

आदरणीय बुजुर्गों को: जिनके तजुर्बे, मार्गदर्शन और थपथपाते हाथों ने मुझे झुकने नहीं दिया।

झुझारू युवा साथियों को: जिनकी रगों में बहते जोश और दिन-रात की मेहनत ने इस अभियान को एक जन-आंदोलन बना दिया।
समस्त निष्ठावान कार्यकर्ताओं को: जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर, अपनी पूरी ताकत झोंककर इस महा-संग्राम को मज़बूती दी।

मैं, आपका अपना एडवोकेट रोहित साहसी, हृदय की अनंत गहराइयों से आप सभी का तहे दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके इस विश्वास और सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा।

आउटर सिराज के हक, यहाँ के युवाओं के रोजगार और बुनियादी विकास के लिए मेरा यह जीवन सदैव आपकी सेवा में समर्पित रहेगा।

"जो रेस अधूरी है, उसे हर हाल में पूरा करेंगे!

वर्चस्व और सम्मान की इस जंग में, एकजुटता का डंका बजाएंगे!"
जय श्री राम! 🚩

जय रघुपुर, जय आउटर सिराज! 💪
आपका अपना,
एडवोकेट रोहित साहसी

01/06/2026
31/05/2026

गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में,वो तिफ़्ल (नादान) क्या गिरे जो घुटनों के बल चले।

हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐
31/05/2026

हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐

लगौटी ,करशैईगाड़ ,फ़नौटी वार्ड से Smt.नारकली ठाकुर जी को पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ...
31/05/2026

लगौटी ,करशैईगाड़ ,फ़नौटी वार्ड से Smt.नारकली ठाकुर जी को पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।उम्मीद करता हूँ के आप जनसेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🌹🙏
हार्दिक बधाई! 🎉🎊जय रघुपुर

Address

Ani

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohit Sahasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share